Wednesday, August 17, 2022

Krishna Janmashtami जन्माष्टमी का पर्व

जन्माष्टमी का पर्व क्यों मनाया जाता है भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। इसी कथा के अनुसार हर साल भाद्रपद की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। पुराणों के मुताबिक, श्रीकृष्ण त्रिदेवों में से एक भगवान विष्णु के अवतार हैं। Krishna Janmashtami


 2022 नटखट नंदलाला यानी श्री कृष्ण जन्माष्टमी को पूरे भारत देश में हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष मनाया जाता है। आपको बता दें कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को Janmashtami या गोकुलाष्टमी कहा जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी 2022 इस बार 18 अगस्त और 19 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण भगवान की उपवास रहने वाले की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। Krishna Janmashtami कब है? श्री कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त एवं पूजन सामग्री की विस्तृत जानकारी नीचे प्राप्त कर सकते हैं। Krishna Janmashtami Mantra In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को कृष्ण भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। देशभर के सभी प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर और धाम में विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखकर कान्हा की भक्ति में डूबे रहते हैं और रात में 12 बजे विधि पूर्वक पूजा करते हैं। पूजा और व्रत के अलावा जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से लड्डू गोपाल की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन किस राशि के जातक को कौन सा मंत्र जपना चाहिए... Krishna Janmashtami 2022 Date इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सभी लोग असमंजस में हैं क्योंकि इस वर्ष कृष्णा जन्माष्टमी 18 अगस्त और 19 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। इस वर्ष मथुरा के मंदिरों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है। Shri Krishna Janmashtami 2022 की सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपकी मनोकामना सही तरीके से पूर्ण हो सके। श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार कब है? श्री कृष्ण जन्माष्टमी तिथि:- इस वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:20 से लेकर 19 अगस्त को रात 10:59 तक जारी रहेगी। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी 2022 का पर्व 18 तारीख को मनाया जाएगा लेकिन उदया तिथि 19 को होने की वजह से इसकी तारीख 19 अगस्त भी मानी जा रही है। 18 तारीख को ही ध्रुव और वृद्धि योग भी बन रहा है। मथुरा के मंदिरों में 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जा रही है।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त क्या है? कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त :- कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप अपनी मनोकामना पूर्ण करना चाहते हैं तो Krishna Janmashtami Shubh Muhurat यहां नीचे देख सकते हैं। जिसके अनुसार आप अपने मनोकामना पूर्ण करने के लिए श्री कृष्ण जन्माष्टमी उपवास एवं श्री कृष्ण भगवान की पूजा कर सकते हैं:- अभिजीत मुहूर्त18 अगस्त को 12:05 -12:56 तकवृद्धि योग17 अगस्त दोपहर 08:56 - 18 अगस्त रात्रि 08:41 तकराहुकाल18 अगस्त दोपहर 02:06 - 03:42 तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए जरूरी पूजा सामग्री श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शिशु कृष्ण के लिए पालना या झूला, शिशु कृष्ण की एक धातु की मूर्ति, श्रीकृष्ण की मूर्ति के पास रखने के लिए एक छोटी बांसुरी, एक पोशाक, आभूषण, कलश, छोटी इलायची, लौंग मौली, इत्र, सिंहासन, गंगाजल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, चंदन, अक्षत्, हल्दी, कुमकुम, केसर, मक्खन, दीया, दीया जलाने के लिए तेल या घी और रुई की बाती, अगरबत्ती, धूप आदि चाहिए। 6 September 2023 Wednesday Krishna Janmashtami 26 August 2024 Monday Krishna Janmashtami 15 August 2025 Friday Krishna Janmashtami 4 September 2026 Friday Krishna Janmashtami 25 August 2027 Wednesday Krishna Janmashtami 13 August 2028 Sunday Krishna Janmashtami 1 September 2029 Saturday Krishna Janmashtami Krishna Janmashtami  2022:  Krishna  Janmashtami  is considered to be the most important and prominent festival of Hindus. Lord Krishna was born on this sacred day that is why this day is considered to be the most auspicious day in Hindu religion. This festival is celebrated across the world by all Krishna Bhakts. This day is observed on  Ashtami  Tithi of Krishna Paksha in the month of Bhadrapad. This year, Krishna Janmashtami will be celebrated on  19th August , 2022. Ashtami Tithi Begins - Thursday, 18th August, 2022 - 09:20 PM Ashtami Tithi Ends - Friday, 19th August, 2022 - 10:59 PM

No comments:

Post a Comment