District in Rajasthan : सीएम गहलोत ने की 19 नए जिले और 3 संभाग की घोषणा, ये है लिस्ट...अब राजस्थान में अब 50 जिले और 10 संभाग
New District in Rajasthan : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन नए संभाग और 19 नए जिले बनाने की घोषणा की है। विधानसभा में घोषणा करते हुए नए जिलों का एलान किया है। करीब 15 साल बाद प्रदेश को नया जिला मिला है। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रतापगढ़ को ही नया जिला बनाया था। 26 जनवरी 2008 को अंतिम जिला राजस्थान को मिला था।

यह पहली बार है कि राजस्थान में एक साथ 19 जिले बनाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में 50 जिले होंगे और 10 संभाग हो गए हैं। इससे पहले सात संभाग और 33 जिले थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने इस फैसले से सबको चौंका दिया है क्योंकि हाल ही में जिला बनाने के लिए राम लुभाया कमेटी का कार्यका।
इसी कारण प्रदेश से भी कई स्थानों से नये जिले बनाने की मांग प्राप्त हुई है। हमने इन प्रस्तावों के विस्तृत अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया था, जिसकी अन्तरिम रिपोर्ट प्राप्त हो गयी है। इस विषय में प्राप्त समस्त प्रस्तावों व प्रदेश की वर्तमान प्रशासनिक इकाइयों की संरचना का विस्तृत अध्ययन एवं विवेचना के उपरान्त अब मैं प्रदेश में नये जिले बनाने की घोषणा करता हूँ। जो इस प्रकार हैं-
राजस्थान नए जिले New District in Rajasthan
1. अनूपगढ़,
2. बालोतरा,
3. ब्यावर,
4. डीग,
3. डीडवाना कुचामन,
6. दूदू
7. गंगापुरसिटी, 8. जयपुर उत्तर,
9. जयपुर दक्षिण,
10. जोधपुर पूर्व,
11. जोधपुर पश्चिम,
12. केकड़ी,
13. कोटपूतली-बहरोड़,
14. खैरथल,
15. नीम का थाना,
16. फलौदी,
17. सलूम्बर,
18. सांचौर एवं
19. शाहपुरा ।
इस प्रकार 19 नये जिले बनाने के कारण प्रदेश में कुल 50 जिले हो जायेंगे। इन सभी का प्रदेश मुख्यालय से सम्पर्क संभागीय मुख्यालयों के माध्यम से होता है । अतः इस प्रबन्ध को सुदृढ़ करने की दृष्टि से प्रदेश में 3 नये संभाग- बांसवाड़ा, पाली एवं सीकर बनाने की भी घोषणा करता हूँ। इन नवीन प्रशासनिक इकाइयों (जिलों एवं संभागीय मुख्यालयों) को अविलम्ब धरातल पर उतारने के लिए सुदृढ़ आधारभूत ढांचा एवं मानव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रथम चरण में 2 हजार करोड़ रुपये का व्यय किया जाना प्रस्तावित है।
राजस्थान नए जिले New District in Rajasthan
mujhe ye site bahut jyada pasnd hai maine bhi ek post ladki se baat karne ke liye app likha hai
ReplyDelete